Click Here
Click Here
Click Here

होली को लेकर बोकारो जोन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम,आईजी ने दिए उपद्रवियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश

बोकारो: आगामी होली और होलिका दहन के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...

बोकारो: आगामी होली और होलिका दहन के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. सोमवार को जोनल आईजी सुनील भास्कर बोकारो ने जोन के
डीआईजी व एसपी समीक्षा बैठक की. बैठक में मार्च को होलिका दहन और होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए.आईजी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.आईजी ने निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील और धार्मिक स्थलों के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और महिला-पुरुष बल की तैनाती की जाए.सभी तैनात अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए वायरलेस सेट की उपलब्धता अनिवार्य कर दी गई है.आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए आईजी ने निर्देश दिया कि, भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से की जाएगी. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा और इसकी वीडियोग्राफी कराकर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों में प्रशासन का भय और आम जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *