Ranchi: राजधानी के नामकुम ग्रिड सब-स्टेशन में 31 मई (रविवार) को आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा. इसके कारण सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अनुसार, नामकुम ग्रिड के 33 केवी हाफ मेन बस और पानी टंकी फीडर के आइसोलेटर मरम्मत के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है

प्रभावित इलाके
खेलगांव, आरएमसीएच, मेन रोड, नामकुम और पानी टंकी फीडर से जुड़े क्षेत्र शामिल हैं. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है. उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 9 बजे से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें.

यह भी पढ़ें: झामुमो का चुनाव आयोग को पत्र: आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय भाषा जानने वाले बीएलओ को करें तैनात
