Ranchi अगर आप राजधानी रांची के टाटीसिलवे, सिल्ली या प्लांडू इलाके में रहते हैं, तो कल सुबह अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें. बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार, 33 केवी चडरी फीडर, 33 केवी सिल्ली फीडर और 11 केवी प्लांडू फीडर में रखरखाव का काम किया जाएगा. इसी वजह से इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में तीन घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी.
यह भी पढ़ें: JPSC सहायक वन संरक्षक भर्ती: 368 अभ्यर्थियों ने पार की मुख्य परीक्षा, अब फिजिकल टेस्ट की बारी

इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल
महिलोंग, फातरू टोली, बड़कुम्बा, होरहाप, जारा टोली, भगत टोली, सरला बिड़ला, सेनेटोरियम, आरा गेट, बादाम, छोटा कवाली, आर्मी कॉलोनी, एटीसी पत्र टोली, सराय टोली, हरातू, जाप-2, चतरा, सिद्धाटोली, ढिपाटोली, सिल्ली, मुरी, सुलुमजुड़ी, कोकोराना, बंता, पतराहातु, करियाडीह, रामपुर हालमाद, लोटा, कीता, कुलसुद, प्लांडू, सरवल, जामचुवान, राजाउलातु, रामपुर, गड़के और आसपास के इलाके.


