जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य करने के आदेश पर भड़के ग्रामीण, सरकार के फैसले का किया विरोध

Chaibasa: आज बूथ संख्या 88 बरकेला में बूथ अध्यक्ष मुन्ना बोइपाई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में...

Chaibasa: आज बूथ संख्या 88 बरकेला में बूथ अध्यक्ष मुन्ना बोइपाई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता श्री जे. बी. तुबिद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों ने बिजली संबंधी समस्याओं से तुबिद जी को अवगत कराया. इस पर उन्होंने तत्काल दूरभाष के माध्यम से विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात कर समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिया. कार्यपालक अभियंता ने गांव में शिविर लगाकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.

बरकेला में आयोजित हुई भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बैठक

इसी दौरान ग्रामीणों ने झारखंड सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों के लिए जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य करने के आदेश पर कड़ी नाराजगी जताई. ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड कार्यालयों में पहले से ही प्रमाण पत्र बनाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और समय पर कार्य नहीं हो पाता है. ऐसे में इस नए आदेश से प्रखंडों में भारी भीड़ बढ़ेगी, जिससे आम जनता को और अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी.
Read Also: 4 अगस्त को शिबू सोरेन की प्रतिमा का होगा अनावरण, JMM ने तैयारियों की समीक्षा

‘नए आदेश से बढ़ेगी भीड़, आम जनता होगी परेशान’ 

कार्यक्रम में सदर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंज बिहारी खंडाइत,मुंडा सुशील बोइपाई, मानकी गंगाराम बोइपाई, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पूरी, तरुण सवैया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समाय बोइपाई, चंद्रमोहन बोइपाई सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *