Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा बाबाधाम के लिए रवाना हुआ श्री श्री शीतला मंदिर कांवड़िया संघ

Chaibasa : बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्री श्री शीतला मंदिर कांवड़िया संघ के श्रद्धालु बाबाधाम देवघर के लिए...

Chaibasa : बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्री श्री शीतला मंदिर कांवड़िया संघ के श्रद्धालु बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुए. यात्रा से पूर्व न्यू बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में महादेव की विधिवत आरती की गई. इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव भी कांवड़ियों के साथ बाबाधाम के लिए रवाना हुए. वहीं वरिष्ठ BJP नेता सुरेश कुमार साव ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रवाना किया.

श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुए कांवड़िए, गूंजा बोल बम

नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की यात्रा आस्था और भक्ति से जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि सभी कांवड़िया श्रद्धा और अनुशासन के साथ यात्रा करें और बाबा बैद्यनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सभी लोगों के कल्याण की प्रार्थना करें. उन्होंने सभी कांवड़ियों को सफल और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं. बड़ी संख्या में कांवड़ियों के रवाना होने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा.

Also Read : Exclusive- JPSC की डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर श्वेता गुप्ता ने अपने व्हॉट्सप से उस्मान को भेजी थी आंसर की, पढ़िये JPSC परीक्षा विवाद के बीच सबसे बड़ा खुलासा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *