सिमडेगा : चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री गंभीर घायल, पैर का पंजा कटा

Simdega : सिमडेगा के बानो कनरोवा में भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान...

Simdega : सिमडेगा के बानो कनरोवा में भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान राजेश कुमार मंडल के रूप में हुई है, घटना कनारोआ स्टेशन के समीप पोल संख्या 525/17 के पास हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश कुमार मंडल ट्रेन की रफ्तार कम होने पर चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा. हादसे में उसके दाहिने पैर का पंजा बुरी तरह कट गया, जबकि सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं.

चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करने की अपील

घटना की सूचना मिलते ही बानो रेल सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो से एंबुलेंस मंगाकर घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोरंजन कुमार की देखरेख में घायल का इलाज किया जा रहा है. इलाज के दौरान रेल सुरक्षा बल के अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद रहे. चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, घटना की जानकारी फोन के माध्यम से घायल के परिजनों को दे दी गई है. सूचना मिलने पर बानो जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना भी अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है.

Also Read : बुंडू के ताऊ में बनेगा ट्राइबल मल्टी पर्पस मार्केटिंग सेंटर, विधायक विकास मुंडा ने किया शिलान्यास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *