सिमडेगा: गश्ती पुलिस ने खदेड़कर नशे के तीन सौदागरों को 28 किलो गांजा के साथ दबोचा

SIMDEGA: सिमडेगा पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बता दें, पुलिस ने 28 किलो गांजा...

SIMDEGA: सिमडेगा पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बता दें, पुलिस ने 28 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.

प्रेस वार्ता में क्या कुछ हुआ जानिए

मामले में प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि ओडिशा से सिमडेगा के रास्ते गांजा तस्करी होने की गुप्त सूचना एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस. खोटरे को मिली थी. सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर ओडिशा सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई.

इसी दौरान बांसजोर ओपी क्षेत्र के भूकुमुंडा के पास जंगल के रास्ते एक होंडा सिटी कार आती दिखाई दी. गश्ती पुलिस को देखकर कार की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे पुलिस को संदेह हुआ. जब पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने वाहन को बैक कर भागने की कोशिश की. इसके बाद गश्ती पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया.

तीन आरोपी हिरासत में

कार में एक महिला सहित तीन लोग सवार थे. पुलिस को देखकर तीनों घबरा गए. तलाशी के दौरान कार से भूरे रंग के 14 पैकेट बरामद हुए, जिनमें गांजा रखा हुआ था.

पुलिस ने कार सहित गांजा को जब्त कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई. पूछताछ में दक्षिण 24 परगना, कोलकाता निवासी अभिषेक कुमार, अपर्णा और राहुल कुमार सिंह ने बताया कि वे गांजा ओडिशा से लेकर आ रहे थे, जिसे लोहरदगा में किसी व्यक्ति को सौंपना था. वहां से इसे आगे सप्लाई किया जाना था.

पुलिस ने जलडेगा थाना (बांसजोर ओपी) में कांड दर्ज कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *