एनसीसी कैडेट्स ने ‘स्वच्छता कैंपेनिंग 5.0’ के तहत चलाया सफाई अभियान

Simdega: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के एनसीसी कैडेट्स ने आज अटल पार्क एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का...

Simdega: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के एनसीसी कैडेट्स ने आज अटल पार्क एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया.

अटल पार्क में चला सफाई अभियान

एनसीसी प्रभारी सत्यजीत प्रसाद की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान के दौरान कैडेट्स ने पार्क और आसपास के इलाके में साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक किया.

स्वच्छता और जिम्मेदारी का संदेश

अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. सरकारी व्यवस्थाओं का लाभ उठाने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना भी जरूरी है.

ALSO READ: कोयला खनन का असर: ड्राई जोन बनता जा रहा है केरेडारी प्रखंड- नदी, कुआं, तालाब और बोरवेल अप्रैल में ही दे रहे रेड सिग्नल

पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

कैडेट्स ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि पेड़ लगाना, पानी का संरक्षण करना और प्लास्टिक का बहिष्कार आज की सबसे बड़ी जरूरत है. साथ ही पार्क में रखे डस्टबिन का उपयोग करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *