Simdega: सिमडेगा सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 24 मई को सदर थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले का गंभीरता से अनुसंधान शुरू किया, तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोहरपुर निवासी उज्ज्वल प्रमाणिक के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस प्रशासन की सराहना की है.
यह भी पढ़ें: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक संपन्न
