Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा : लाखों रुपए की ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने दबोचा

Simdega: सिमडेगा जिले में लोगों को मकान बनवाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक शातिर ठग को पुलिस...

Simdega: सिमडेगा जिले में लोगों को मकान बनवाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में सिमडेगा एसडीपीओ बैजू उरांव ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुमला निवासी अर्जुन गोप नामक व्यक्ति खुद को मलिकार्जुन ट्रेडिंग एंड सर्विस कंपनी का मालिक बताकर लोगों को अपने झांसे में लेता था. आरोपी विशेष रूप से आर्मी जवानों की पत्नियों से संपर्क कर उन्हें सस्ते दर पर मकान बनवाने का लालच देता था. वह 11 लाख रुपए में चार कमरों का पक्का मकान बनाकर देने का दावा करता था. इसी तरह उसने तीन महिलाओं को अपने झांसे में लेकर उनसे कुल 26 लाख रुपए की ठगी कर ली और बाद में फरार हो गया.

छत्तीसगढ़ में भी ठगी कर चुका है शातिर ठग

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और बलरामपुर इलाके में भी लोगों से इसी तरह की ठगी की थी. मामले की शिकायत सदर थाना सिमडेगा में दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *