Click Here
Click Here
Click Here

क्राइम मीटिंग में SP सिमडेगा ने महिला सुरक्षा सहित दिए कई निर्देश

सिमडेगा: सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने आज जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर सभी थाना के केस...

simdega
simdega

सिमडेगा: सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने आज जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर सभी थाना के केस रिव्यू करने के साथ महिला सुरक्षा, क्राइम कंट्रोल पर चर्चा कर कई निर्देश दिए.

क्या कहा एसपी ने

एसपी ने बताए कि क्राइम मीटिंग के दौरान उन्होंने लंबित केस और सभी थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को कई निर्देश दिए. साथ हीं एसपी ने थाना वाइज केसों की समीक्षा करते हुए केसों के निष्पादन और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के संबंध में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसके साथ एसपी ने बताया कि विगत दिनों संपत्ति मूलक मामले आए थे. इसपर विशेष निर्देश दिया जा रहा है. साथ हीं महिला सुरक्षा पर विशेष चर्चा करते हुए थाना प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए. इसके साथ ट्रैफिक आदि मुद्दों पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए. इसके साथ  एसपी ने अनुसंधान की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ हीं अपराध नियंत्रण, नक्सल नियंत्रण आदी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एसपी ने क्षेत्र में एलआरपी आदि अभियान को लेकर भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए.

Read Also: नीड बेस्ड लेक्चररों का प्रदर्शन, JPSC विज्ञापन का विरोध

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *