Click Here
Click Here
Click Here

उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली केस में बुलबुल समेत तीन गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने बुधवार की देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन...

Ranchi : रांची पुलिस ने बुधवार की देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें बुलबुल समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गए तीनों लोगों का सीधा लिंक पिछले महीने हुए उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोपियों से है. बता दें कि रांची समेत झारखंड के अलग अलग जिलों में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी. लेकिन परीक्षा से ठीक पहले पेपर लिक की तैयारी कर रहे 164 आरोपियों को रांची पुलिस ने तमाड़ से गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तार किये गए सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

अब तक की जांच में यह बात सामने आया है कि इस गिरोह में अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद के नाम शामिल हैं. इन्हीं आरोपियों की निशानदेही पर रांची पुलिस ने बिहार में छापेमारी की जिसमें इस केस से जुड़े तीन आरोपियों को गिफ्तार किया गया है. पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को बिहार से दबोचा है वह इस पुरे सिंडिकेट के मास्टरमाइंड बताया जा रहा हैं. उत्पाद सिपाही परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

ALSO READ : ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण, स्टॉक और रिकॉर्ड खंगाले

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *