सिमडेगा: कुरडेग में सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल

Simdega: कुरडेगथाना क्षेत्र के खालीजोर के समीप रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल...

कुरडेग में सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल

Simdega: कुरडेगथाना क्षेत्र के खालीजोर के समीप रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान गोटरीडांड निवासी 26 वर्षीय अरवीन टोप्पो (पिता स्व. नेलसन टोप्पो) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार अरवीन बाइक से कुरडेग से खालीजोर की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार के कारण उसने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे लगे बोर्ड से जा टकराया. हादसे के बाद रिया बस के कंडक्टर तौसीफ आलम ने युवक को घायल अवस्था में देखा और इसकी सूचना युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तौफीक अख्तर एवं प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष जीशान खान को दी. दोनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को कुरडेग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां डॉ. अभिनव बिहान ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

ASLO READ : झारखंड : 2018 बैच के कई दरोगा विवादों में…रिजॉर्ट, भ्रष्टाचार, यौन शोषण और नक्सलियों से सांठगांठ के लगे हैं गंभीर आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *