Click Here
Click Here
Click Here

खूंटी में 747 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

Khunti: पुलिस ने अवैध अफीम कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 747 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

Khunti: पुलिस ने अवैध अफीम कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 747 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि खूंटी थाना क्षेत्र के सिलादोन गांव के पास खूंटी-चुका मुख्य मार्ग पर कुछ लोग मोटरसाइकिल के साथ खड़े होकर अवैध अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया.

छापेमारी दल जब सिलादोन गांव के समीप पहुंचा तो पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद लोग बाइक छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे. गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम एकबाल खान उर्फ लोहर (30 वर्ष), पिता जमाल खान, ग्राम तारो सिलादोन, थाना खूंटी, जिला खूंटी बताया. तलाशी के दौरान आरोपी के कमर में बेल्ट के सहारे छिपाकर रखे गए करीब 747 ग्राम अवैध अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. वहीं फरार आरोपी की मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01AL-7211) भी पुलिस ने जब्त कर ली.

इस संबंध में NDPS थाना, खूंटी में कांड संख्या 07/26, दिनांक 09.05.2026, धारा 17(b)/22(b)/25 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत पहले से दो मामले दर्ज हैं, जिनमें एक मामले में वारंट भी निर्गत है.छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, थाना प्रभारी मणि दीप, सअनि मनोज कच्छप समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

AlsoRead:आईसेक्ट विश्वविद्यालय की एआई पहल से विद्यार्थियों को मिल रही नई दिशा, विश्वविद्यालय एआई वर्कशॉप से गढ़ रहा भविष्य के तकनीकी विशेषज्ञ

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *