नारकोटिक्स रेड के दौरान तस्करों की कार ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर हुई मौत, झारखंड के दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: मध्यप्रदेश के गुना में केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. नशीले...

narcotics raid
Smugglers' car ran over a couple during a narcotics raid, killing them on the spot

Ranchi: मध्यप्रदेश के गुना में केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों ने खुद को कानून के शिकंजे से बचाने के लिए सड़क पर ऐसा खूनी खेल खेला, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को पल भर में तबाह कर दिया. नारकोटिक्स विभाग की टीम से बचकर भाग रही एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों और राहगीरों को बेरहमी से कुचल दिया. इस भीषण हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनका मासूम बच्चा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. हालांकि, पुलिस और नारकोटिक्स विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए झारखण्ड के रहने वाले दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है.

ऐसे शुरू हुआ नशीले पदार्थों के खिलाफ एक्शन

केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम को एक खुफिया इनपुट मिला था कि गुना के मावन इलाके से नशीले पदार्थ (डोडा चूरा) की एक बहुत बड़ी खेप गुजरने वाली है. इस सटीक जानकारी के आधार पर टीम ने मावन क्षेत्र में जाल बिछाया और घेराबंदी की. मुस्तैद अधिकारियों ने डोडा चूरा से लदे एक मुख्य ट्रक को सफलतापूर्वक दबोच लिया. जांच में सामने आया कि तस्करों ने बेहद शातिर तरीका अपनाया था. डोडा चूरा से भरे इस मुख्य ट्रक के आगे-आगे एक पायलट कार चल रही थी. इस कार का काम पुलिस या नारकोटिक्स विभाग की लोकेशन देखकर पीछे आ रहे ट्रक को रास्ता साफ होने का इशारा करना था. जैसे ही कार चालक को भनक लगी कि मुख्य ट्रक पकड़ा जा चुका है और टीम उसकी तरफ बढ़ रही है, उसने पकड़े जाने के डर से अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से भाग निकला.

Smugglers' car
Smugglers’ car

भागने के प्रयास में कार चालक पहले गुना शहर की तरफ आया और फिर वहां से अचानक अशोकनगर मार्ग की तरफ मुड़ गया. देर शाम के करीब 7:30 बजे, मावन से कुछ आगे एक तेज मोड़ पर रफ्तार का यह खेल एक भयानक खूनी मंजर में तब्दील हो गया. तस्कर की अनियंत्रित और बेहद तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

माता-पिता के साथ बाइक पर बैठा उनका छोटा बच्चा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद नारकोटिक्स की टीम ने घेराबंदी कर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े दो मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया.पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद साहिल अंसारी (ट्रक ड्राइवर, निवासी: झारखंड) और विजेंद्र यादव (कार चलाने वाला मुख्य आरोपी, निवासी झारखण्ड) के रूप में हुई है. पुलिस और नारकोटिक्स विभाग ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे डोडा चूरा से भरे ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त कार, दोनों को पूरी तरह से जब्त कर लिया है.

ALSO READ: जापानी पूर्व मंत्री के बयान को विदेश मंत्रालय ने नाकारा, कहा – हाई स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट पर साझा रणनीति के तहत काम किया जा रहा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *