बिरसानगर संडे मार्केट मैदान में सोलापुरी माता पूजा महोत्सव शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Jamshedpur: बिरसानगर संडे मार्केट मैदान में श्री शक्ति परिवार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सोलापुरी माता पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह...

Jamshedpur: बिरसानगर संडे मार्केट मैदान में श्री शक्ति परिवार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सोलापुरी माता पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई जा रही है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है. पूरे पूजा स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है. पूजा के दौरान माता की विशेष आराधना, मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं. श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे है.

श्री शक्ति परिवार के सदस्यों ने बताया

श्री शक्ति परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन वर्षों से लगातार किया जा रहा है और इसका उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा लोगों को एक सूत्र में जोड़ना है. तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया है.

आयोजन की एक विशेष आकर्षण भव्य झांकियां हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियों के साथ-साथ पौराणिक प्रसंगों का भी सजीव चित्रण किया गया है. शाम को महाआरती के बाद भजन संध्या का आयोजन होता है, जिसमें स्थानीय कलाकार भक्ति गीतों की प्रस्तुति दे रहे है.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिरसानगर थाना पुलिस मुस्तैद

पूजा पंडाल में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिरसानगर थाना पुलिस और वॉलंटियर्स की टीम लगातार मुस्तैद है. श्री शक्ति परिवार के अध्यक्ष ने बताया कि 5 जून को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और 6 जून को हवन-पूर्णाहुति के साथ महोत्सव का समापन होगा. उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेने की अपील की है.

ALSO READ: हजारीबाग: एनएच-33 के समीप ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *