Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाने की पुलिस ने एक चोरी कांड का खुलासा किया है. इस चोरी कांड में लालपुर थाने की पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. चोरी के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गयी थी. जिसमें जेवर की चोरी हुई है.

मामले को गंभीरता से लेते हुए लालपुर थाने की पुलिस ने जांच की और कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान इन सभी लोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.
ALSO READ : राज्य खाद्य निगम गोदाम बैरिया का जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
