Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा में सभी मतदान केंद्रों पर लगा विशेष शिविर, नए मतदाताओं ने लिए फॉर्म-6

Lohardaga: झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत शनिवार को लोहरदगा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया...

LOHARDAGA

Lohardaga: झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत शनिवार को लोहरदगा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहे और मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी देने के साथ आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराए गए.

नए मतदाताओं ने प्राप्त किए फॉर्म-6

विशेष शिविर में नए मतदाताओं के साथ ऐसे लोग भी पहुंचे, जिनका नाम किसी कारणवश ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सका है. इन मतदाताओं ने बीएलओ से जानकारी प्राप्त की और आगे की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली. कई लोगों ने फॉर्म-6 प्राप्त किए, जबकि कुछ मतदाताओं ने मौके पर ही आवेदन जमा भी किए.

फॉर्म-8 के जरिए संशोधन और स्थानांतरण की जानकारी

मतदान केंद्र परिवर्तन और परिवार के सदस्यों के नाम एक ही निकटवर्ती मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने से संबंधित मामले भी सामने आए. ऐसे मतदाताओं ने फॉर्म-8 प्राप्त कर बीएलओ से आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली.

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने पांच मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने कुड़ू एवं लोहरदगा के पांच मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविरों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद बीएलओ से प्राप्त आवेदनों और मतदाताओं द्वारा पूछी जा रही जानकारियों के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

मतदाताओं से लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने स्थानीय मतदाताओं से भी संवाद किया और विशेष शिविर के संबंध में उनका फीडबैक लिया. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या संशोधन के लिए अपने संबंधित मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ से संपर्क करें.

रविवार को भी सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा शिविर

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विशेष शिविर का आयोजन रविवार को भी जिले के सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा. उन्होंने पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में नाम जोड़ने, आवश्यक संशोधन अथवा मतदान केंद्र परिवर्तन से संबंधित प्रक्रिया पूरी करें.

ALSO READ: हजारीबाग: VBU में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *