रांची की सड़कों पर उतरे SSP, अल्बर्ट एक्का चौक से अंजुमन प्लाजा तक किया पैदल निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

Ranchi: राजधानी की चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने और आम लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए रांची पुलिस...

Ranchi SSP
निरीक्षण करते SSP व अन्य अधिकारी

Ranchi: राजधानी की चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने और आम लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए रांची पुलिस के आला अधिकारी खुद सड़कों पर उतर आए हैं. इसी कड़ी में रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों का पैदल निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों चौक अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर अंजुमन प्लाजा तक की ट्रैफिक व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया.

खुद कमान संभालकर परखी जमीनी हकीकत

निरीक्षण के दौरान एसएसपी राकेश रंजन और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने सड़कों पर वाहनों के दबाव, अवैध पार्किंग और ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था को देखा. अधिकारियों ने यह समझने की कोशिश की, कि पीक ऑवर्स में किन वजहों से शहर के इन मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनती है.

ट्रैफिक पुलिस और जवानों को मिले कड़े निर्देश

  • अल्बर्ट एक्का चौक और अंजुमन प्लाजा के बीच पड़ने वाले ट्रैफिक पोस्टों पर तैनात अधिकारियों और जवानों से दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बात की. इस मौके पर ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए.
  • एसएसपी ने कहा कि नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए.
  • ट्रैफिक जवान सिर्फ पोस्ट पर खड़े न रहें, बल्कि सड़क पर सक्रिय रहकर वाहनों की कतारों को लगातार गतिशील बनाए रखें.
  • ऑटो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा बीच सड़क पर सवारी बिठाने या उतारने पर रोक लगाई जाए, क्योंकि इससे पीछे चल रहे वाहनों की रफ्तार थम जाती है.
  • नियमों का पालन कराते समय आम नागरिकों के साथ शालीनता से पेश आने की भी हिदायत दी गई.
  • राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
  • सड़कों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा ताकि आम जनता को सुगम आवागमन मिल सके.

जनता को जाम से मिलेगी राहत

इस औचक निरीक्षण और अधिकारियों की कड़ाई के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है, कि अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड और अंजुमन प्लाजा के आसपास के इलाकों में लगने वाले दैनिक जाम से लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलेगी. ट्रैफिक पुलिस अब आने वाले दिनों में और अधिक मुस्तैद नजर आ सकती है.

यह भी पढ़ें: रैयतों के विरोध के आगे DVC बेबस, फटी पाइप लाइनों की मरम्मत फिर टली – Newswave Jharkhand

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *