स्टेट बार काउंसिल चुनाव: अब्दुल कलाम रशीदी 594 मतों के साथ सबसे आगे, देखें टॉप उम्मीदवारों की लिस्ट

विनीत आभा उपाध्याय ​Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनावों की मतगणना के बीच ताजा रुझान और परिणाम सामने आने लगे हैं....

Jharkhand State Bar Council
Jharkhand State Bar Council

विनीत आभा उपाध्याय 

Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनावों की मतगणना के बीच ताजा रुझान और परिणाम सामने आने लगे हैं. फिलहाल मिले आंकड़ों के मुताबिक अब्दुल कलाम रशीदी ने अन्य उम्मीदवारों के मुकाबले निर्णायक बढ़त बना ली है. वे कुल 594 मतों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं. मतगणना की इस सूची में अधिवक्ताओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. अपनी उस खबर में हम आपको शीर्ष पांच उम्मीदवारों की स्थिति बता रहे हैं.

  • ​अब्दुल कलाम रशीदी: 594 मतों के साथ पहले स्थान पर
  • ​प्रशांत कुमार सिंह: 477 मतों के साथ दूसरे स्थान पर
  • ​अभिषेक कुमार भारती: 474 मतों के साथ तीसरे स्थान पर
  • मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव: 466 मतों के साथ चौथे स्थान पर
  • ​ललित यादव: 447 मतों के साथ पांचवें स्थान पर

Also Read: पलामू: विश्रामपुर में कुएं से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

महिला अधिवक्ताओं में कौन आगे 

​इस सूची में जितेंद्र कुमार ने 372 मतों, राज कुमार ने 362 मत, और अनिल कुमार तिवारी ने 358 मतों के साथ शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाई है. इसके साथ ही महिला अधिवक्ताओं की बात करें तो मधुलता रानी, मीरा कुमारी,निवेदिता कुंडू, रिंकू कुमारी भगत और मोली सिन्हा फिलहाल टॉप पांच में शामिल हैं. यह आंकड़े और मतों की संख्या बदल भी सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *