Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बनी पानी टंकी के पास एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला है. घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. कपड़े के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.
छात्रावास में रहकर करता था पढ़ाई
मृतक की पहचान 20 वर्षीय सुभान मरांडी के रूप में हुई है, जो हिरणपुर थाना क्षेत्र के पाडेरकोला गांव का निवासी था. वह विद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.


