कलस्टर सिस्टम में अधिकारियों की चर्चा के दौरान छात्रों का हंगामा, वापस लेने की मांग की

Ranchi : झारखंड में प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम को लेकर छात्रों ने गुरूवार को विरोध दर्ज किया. छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कलस्टर सिस्टम...

Ranchi : झारखंड में प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम को लेकर छात्रों ने गुरूवार को विरोध दर्ज किया. छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कलस्टर सिस्टम के लिये आयोजित बैठक के दौरान किया. बैठक का आयोजन शिक्षा विभाग के आदेश पर चाणक्य बीएनआर में किया गया. जिसमें राज्य के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, प्रभारी, शिक्षक प्रतिनिधि, राज्यपाल के मुख्य सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव समेत अन्य शामिल हुए. बैठक में राज्य भर में कलस्टर सिस्टम लागू करने और छात्रों के विरोध पर चर्चा करने के की गयी. लेकिन बैठक शुरू होने से पहले ही छात्र संगठन आइसा ने मोर्चा खोल दिया और छात्र चाणक्य बीएनआर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे.

छात्र प्रतिनिधियों को बैठक में बुलाया जायें

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सवाल उठाया कि जब फैसला छात्रों के भविष्य पर लिया जा रहा है, तो बैठक में छात्र प्रतिनिधियों को क्यों नहीं बुलाया गया. छात्रों ने इसे अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाकर शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव थोपना चाहती है.
आइसा नेताओं ने कहा कि संगठन ने बैठक में शामिल होकर छात्रों का पक्ष रखने की कोशिश की. लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर बैठक स्थल के बाहर विरोध दर्ज किया.

कॉलेजों की स्वायत्ता प्रभावित होगी

छात्रों का आरोप है कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से कॉलेजों की स्वायत्तता प्रभावित होगी. पढ़ाई और परीक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था बढ़ेगी और दूरदराज के छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार बिना व्यापक चर्चा और सहमति के इस व्यवस्था को लागू करना चाहती है. जिसे छात्र किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे.

आइसा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने छात्रों की मांगों को अनदेखा किया. तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. संगठन का दावा है कि क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ रांची समेत पूरे झारखंड के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और आने वाले दिनों में यह आंदोलन राज्यव्यापी रूप ले सकता है.

 

ALSO READ झारखंड पुलिस : 1870 पुलिसकर्मियों को मिलेगी प्रोन्नति, रोस्टर क्लीयरेंस की कवायद शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *