Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त के मार्गदर्शन में पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राज लक्ष्मी ने शुक्रवार को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, चक्रधरपुर का...

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त के मार्गदर्शन में पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राज लक्ष्मी ने शुक्रवार को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, चक्रधरपुर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यालय में संधारित रजिस्ट्री पंजी, रजिस्ट्री अभिलेख, उपस्थिति पंजी तथा विवाह प्रमाण पत्र अभिलेखों की जांच की गई.

अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. साथ ही समय पर ऑनलाइन रजिस्ट्री रिकॉर्ड अपलोड सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं सुगमता बनी रहे. इस दौरान सब-रजिस्ट्रार, चक्रधरपुर एवं कार्यपालक दंडाधिकारी भी उपस्थित रहे.

ALSO READ: सुजलाम झारखंड 2026: पानी बचाने की मुहिम में एक साथ आए किसान, वैज्ञानिक, सरकार और उद्योग जगत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *