गर्मी को लेकर सरकार सख्त, सभी नगर निकायों को हर हाल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश

Ranchi : नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने राज्य के सभी नगर निकायों को गर्मी के मौसम...

Ranchi : नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने राज्य के सभी नगर निकायों को गर्मी के मौसम में हर हाल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. शुक्रवार को जुपमी भवन सभागार में नगर निकायों और जुडको की योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंच रही है, उनकी सूची तैयार कर तत्काल विभाग को उपलब्ध कराई जाए. साथ ही जलमीनार और जलस्रोतों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. सुडा निदेशक सूरज कुमार ने खराब पड़े चापाकलों की सूची बनाकर उनकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया.

Also Read : सुजलाम झारखंड 2026: पानी बचाने की मुहिम में एक साथ आए किसान, वैज्ञानिक, सरकार और उद्योग जगत

यूजर्स चार्ज और होल्डिंग टैक्स बढ़ाकर निकायों को स्वावलंबी बनाने पर जोर

प्रधान सचिव ने नगर निकायों को यूजर्स चार्ज की वसूली गंभीरता से करने और राजस्व बढ़ाने के लिए अभियान चलाकर होल्डिंग टैक्स बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी संस्थानों से समन्वय स्थापित कर बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली सुनिश्चित की जाए. औद्योगिक क्षेत्रों के होल्डिंग टैक्स को लेकर अलग से बैठक करने का भी निर्देश दिया गया. इसके अलावा जिन निकायों में बस स्टैंड नहीं हैं, वहां नए प्रस्ताव भेजने और पुराने बस स्टैंडों की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया. बड़े शहरों में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, मल्टीपरपज हॉल, सामुदायिक भवन और सड़क चौड़ीकरण की योजनाएं भी तैयार करने का निर्देश दिया गया.

Also Read : खूंटी: डोभा किनारे युवती से दरिंदगी की कोशिश, गला दबाकर किया बेहोश, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, रांची की सफाई पर विशेष फोकस

बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की गई. प्रधान सचिव ने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा उठाव की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और कचरे के सेग्रिगेशन एवं डंपिंग व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाए. जो एजेंसियां सही तरीके से काम नहीं कर रही हैं, उन्हें पहले डीबार और फिर टर्मिनेट करने की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने रांची शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि पूरे शहर को स्वच्छ रखने के लिए कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाया जाए. लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया. बैठक में डीएमए निदेशक नैन्सी सहाय, रांची नगर निगम आयुक्त सुशांत गौरव, संयुक्त सचिव जुल्फिकार अली समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *