गर्मी में यात्रियों को राहत, हावड़ा-नई दिल्ली के बीच चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें

Jamtara: गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच दो जोड़ी समर स्पेशल...

Jamtara: गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है. इन ट्रेनों का ठहराव आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशन पर दोनों दिशाओं में होगा. यात्रियों को सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच की सुविधा मिलेगी.

28 मई को चलेगी नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल

04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 28 मई 2026 को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मई 2026 को रात 1:40 बजे हावड़ा से खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

Read Also: पलामू में अवैध बालू के खिलाफ देर रात कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर जब्त

30 मई से दूसरी स्पेशल ट्रेन की भी शुरुआत

रेलवे ने दूसरी जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की भी घोषणा की है. 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 30 मई 2026 को शाम 6:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वहीं, 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 1 जून 2026 को रात 1:40 बजे हावड़ा से खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *