Click Here
Click Here
Click Here

JPCC की सांगठनिक मजबूती के लिए 24 जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति, जमीनी स्तर पर नेतृत्व चमकाने की तैयारी

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (JPCC) ने राज्य में सांगठनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सभी जिलों के लिए नए जिला...

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (JPCC) ने राज्य में सांगठनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सभी जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों (विभाग एवं फ्रंटल संगठन) की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर जारी इस अधिसूचना का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी के नेतृत्व का विकास करना है.

जारी अधिसूचना: JPCC Notification- 4 (17-05-2026)

पार्टी इस बार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला, युवा और किसानों से जुड़े मुद्दों पर आक्रामक ढंग से काम करने की तैयारी में है. नवनियुक्त जिला प्रभारी सीधे तौर पर पीसीसी के उपाध्यक्षों के मार्गदर्शन और महासचिवों के सहयोग से काम करेंगे.

Also Read: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम से मिला आदिवासी प्रतिनिधिमंडल, झारखंड के मुद्दों पर सौंपा मांगपत्र

संथाल परगना: देवघर की कमान अवधेश प्रजापति को, दुमका में मुकुंद दास, जामताड़ा में मनोज पासवान, साहेबगंज में प्रो. बिंदु मंडल और पाकुड़ में उदय लखमानी को जिम्मेदारी दी गई है.

उत्तर छोटानागपुर: गिरिडीह में अमर यादव, कोडरमा में ईश्वर आनंद, हजारीबाग में सुनील सिंह, चतरा में संजय गुप्ता, रामगढ़ में तापस चटर्जी, बोकारो में शैलेन्द्र कुमार यादव और धनबाद में मुख्तार खान मोर्चा संभालेंगे.

दक्षिण छोटानागपुर: रांची शहरी में ज्योति सिंह मथारू, रांची ग्रामीण में राकेश सिन्हा, लोहरदगा में बलजीत सिंह बेदी, गुमला में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, खूंटी में पीटर मुंडू और सिमडेगा में बॉबी भगत को प्रभारी बनाया गया है.

पलामू प्रमंडल: पलामू में रामदेव यादव, गढ़वा में बद्री राम और लातेहार में सत्यनारायण सिंह को जिम्मेदारी मिली है.

कोल्हान प्रमंडल: पूर्वी सिंहभूम में अमरेंद्र सिंह, पश्चिमी सिंहभूम में परितोष सिंह और सरायकेला-खरसावां में सुरेश धारी को कमान सौंपी गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *