Click Here
Click Here
Click Here

नॉर्वे पहुंचे PM मोदी: स्वीडन में मिला सर्वोच्च सम्मान, नॉर्वे पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत

After Sweden, PM Modi reached Norway: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड...

After Sweden, PM Modi reached Norway: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ मिला. उन्हें 31वां सर्वोच्च वैश्विक सम्मान मिला है. स्वीडन के बाद पीएम मोदी नॉर्वे पहुंचे. नॉर्वे के हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने पीएम मोदी का स्वागत किया. भारतीय प्रधानमंत्री ने इसके लिए आभार जताया. 43 सालों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नॉर्वे दौरा हुआ है. वहीं नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय और वहां मौजूद लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. होटल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बाहर एकत्रित भारतीय मूल के लोगों और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भारतीय तिरंगा और स्वागत संदेशों के साथ मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया और लोगों के उत्साह का जवाब दिया.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए BSF के डीआईजी

भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी 19 मई को आयोजित होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत होने की संभावना है. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम और क्वीन सोन्या से भी मुलाकात करेंगे. दोनों नेता भारत-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट को संबोधित करेंगे, जहां आर्थिक और शोध सहयोग पर फोकस रहेगा. पीएम मोदी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इस सम्मेलन में नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे. भारत-नॉर्डिक समिट की शुरुआत 2018 में स्टॉकहोम से हुई थी, जबकि दूसरा सम्मेलन 2022 में कोपेनहेगन में आयोजित किया गया था. इस बार की बैठक में ग्रीन एनर्जी, डिजिटलाइजेशन, रक्षा सहयोग, स्पेस टेक्नोलॉजी, आर्कटिक नीति और सस्टेनेबिलिटी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़ें: CM ने सहायक आचार्यों और पर्यवेक्षिकाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – सिर्फ वेतन नहीं, राज्य के समग्र विकास के लिए काम करें शिक्षक

पीएम मोदी के विदेश दौरा का चौथा चरण

यह दौरा उनके पांच देशों के विदेश मिशन का चौथा चरण है. इससे पहले वे संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड और स्वीडन की यात्रा कर चुके हैं. नॉर्वे के बाद उनका अगला पड़ाव इटली होगा.

add1

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *