Click Here
Click Here
Click Here

डोरंडा के यौन उत्पीड़न मामले में सजा पर फैसला कल

Ranchi : डोरंडा थाना क्षेत्र के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले की सुनवाई सोमवार को पोक्सो की विशेष अदालत में हुई. सुनवाई...

Ranchi : डोरंडा थाना क्षेत्र के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले की सुनवाई सोमवार को पोक्सो की विशेष अदालत में हुई. सुनवाई विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में हुई. सुनवाई के दौरान आरोपी उमेंद्र राय को जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीय पेश किया गया. मामले में प्रशासनिक बैठक, गवाहों की बड़ी संख्या में जांच और समय की कमी के कारण सोमवार को सजा पर फैसला टाल दिया गया. अब फैसला मंगलवार को सुनाया जायेगा.
मामला डोरंडा थाना के कांड संख्या 241/ 2023 से जुड़ा है. मामले में अक्तूबर 2023 में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामले में पहली सुनवाई 17 अक्तूबर 2023 को हुई थी. मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ दिन बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. उस समय से वह जेल में है. मामले में छह जनवरी 2024 को चार्ज फ्रेम किया गया. 22 अप्रैल 2026 से बचाव पक्ष की गवाही शुरू हुई थी. 11 मई को दोनों ओर से बहस समाप्त होने के बाद अदालत ने फैसले की तिथि तय की थी.

 

ALSO READ : रांची सिविल कोर्ट के वकीलों के लिए जरूरी सूचना, ये नहीं किया तो नहीं दे पाएंगे वोट 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *