पेंशन दरबार में शिक्षकों को दी गयी विदाई, DC ने कहा – ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी

Ranchi : जिला प्रशासन की ओर से 17वें पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजन सोमवार को डीसी कार्यालय...

Ranchi : जिला प्रशासन की ओर से 17वें पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजन सोमवार को डीसी कार्यालय में किया गया. जिसमें जिला के रिटायर शिक्षकों को सम्मानित कर विदाई दी गयी. समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि एक शिक्षक का योगदान किसी पद या कार्यकाल से नहीं मापा जा सकता. शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से पीढ़ियों का निर्माण करते हैं और समाज को बेहतर भविष्य प्रदान करते हैं. शिक्षक सिर्फ छात्रों को पढ़ाते नहीं है. बल्कि उनके सपनों को आकार देते है. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन की सक्रिय यात्रा का अंत नहीं, बल्कि अनुभवों के नए अध्याय की शुरुआत है.

300 से अधिक शिक्षकों और कर्मियों को मिल चुका सम्मान

जनवरी 2026 से शुरू हुए इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 300 से अधिक शिक्षक और सरकारी कर्मचारी सम्मानित हुए है. पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ साथ उन्हें सम्मानजनक विदाई देने की यह व्यवस्था सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए यादगार साबित हो रही है.

 

ALSO READ : CM हेमंत से मिली केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा के कॉलेजों को विनोबा भावे यूनिवर्सिटी मे ही रखने का किया आग्रह

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *