Dheeraj Singh

Ranchi : झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग( सीआईडी) का कार्यालय धुर्वा स्थित स्टेट कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के नए भवन में शिफ्ट होगा. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है. डीजीपी के आदेश पर पुलिस महानिरीक्षक ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है. रांची के राजा-रानी कोठी में वर्तमान में संचालित सीआईडी कार्यालय के भवन की स्थिति जर्जर हो गई है. इस पुराने भवन में कई ऐसे कार्यालय हैं जो शेड में संचालित हो रहे हैं. इस भीषण गर्मी में सीआईडी में तैनात पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस भीषण गर्मी में लोग अपने ऑफिस में बैठते हैं लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिलती है. इस गर्मी में शेड इतना गर्म हो रहे हैं जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस पुराने भवन में कोई भी मॉडर्न फैसिलिटी उपलब्ध नहीं है. इस समस्या को देखते हुए विभाग मुख्यालय को नए परिसर में शिफ्ट करने की अनुमति दी गई है.
नए भवन से चलेंगी ये महत्वपूर्ण सेवाएं
धुर्वा स्थित नए स्टेट कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से सीआईडी मुख्यालय के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण विंग और हेल्पलाइन सेवाएं संचालित की जाएंगी. डायल 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन), डायल 112 (आपातकालीन सेवा), NAFIS (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम). ये सभी सेवाएं यहां से संचालित किए जाएंगे.
वर्तमान भवन की होगी मरम्मत
पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर कहा है कि पुराने भवन को अच्छे तरीके से मरम्मत होनी चाहिए. मरम्मत और निर्माण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई पूरी करना भी सुनिश्चित करेंगे. इस भवन के जो भी हिस्से पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हैं, उसको ठीक करना. पुराने भवन को सभी नए उपकरण से सुसज्जित करने का आदेश दिया गया है.
स्टेट कमांड कंट्रोल सेंटर पूरी तरह बनकर हुआ तैयार
हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए स्टेट कमांड कंट्रोल सेंटर पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है. इसमें जल्द ही काम शुरू होने वाला है. इसको लेकर पिछले महीने झारखंड सीआईडी में सी डैक और टेलीकॉम कंपनी के साथ एक उच्चस्तरीय मीटिंग हुई थी. जिसमें झारखंड पुलिस के अधिकारी शामिल हुए थे. जगन्नाथपुर मंदिर के समीप स्थित यह केंद्र न केवल शहर की विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करेगा, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में क्विक रिस्पॉन्स टीम’ के रूप में कार्य करेगा.
क्यों पड़ी इस नए कंट्रोल रूम की जरूरत
वर्तमान में रांची की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा कचहरी चौक स्थित कंपोजिट कंट्रोल रूम (CCR) पर है. हालांकि, राजधानी के बढ़ते विस्तार और सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण कचहरी से शहर के दूसरे छोर तक पुलिस बल या दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में अक्सर काफी समय लग जाता था. खासकर विधानसभा, हाई कोर्ट, प्रोजेक्ट भवन और पुलिस मुख्यालय जैसे अति-महत्वपूर्ण संस्थानों के इस नए इलाके में शिफ्ट होने के बाद, सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां एक कंट्रोल सेंटर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी.
ALSO READ : केंद्र सरकार का बड़ा कदम, अब CBSE में पढ़ाई जाएगी मैथिली
