झारखंड के सरकारी विमानों की सुरक्षा होगी अभेद्य, स्पेशल टूल्स और स्पेयर पार्ट्स की होगी खरीद 

Ranchi: झारखंड सरकार अपने हेलीकॉप्टरों की सुरक्षा तथा रखरखाव को लेकर बेहद गंभीर है. राज्य में वीआईपी मूवमेंट और आपातकालीन उड़ानों को...

Ranchi: झारखंड सरकार अपने हेलीकॉप्टरों की सुरक्षा तथा रखरखाव को लेकर बेहद गंभीर है. राज्य में वीआईपी मूवमेंट और आपातकालीन उड़ानों को निर्बाध बनाए रखने के लिए कैबिनेट सचिवालय एवं सतर्कता विभाग (नागरिक उड्डयन प्रभाग) ने एक ठोस पहल की है. विभाग ने विमानों के लिए ‘स्पेशल टूल्स, अत्याधुनिक उपकरण और स्पेयर पार्ट्स की खरीद करेगा. इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिक उड्डयन प्रभाग के बेड़े में शामिल विमानों को तकनीकी रूप से हमेशा चुस्त-दुरुस्त रखना है, ताकि उड़ान के दौरान सुरक्षा से कोई समझौता न हो.

टू-बिड सिस्टम के तहत होगा चयन 

यह निविदा टू-बिड सिस्टम’ (तकनीकी और वित्तीय) के आधार पर आवंटित की जाएगी. इसमें केवल विमान कलपुर्जों की सप्लाई से जुड़े ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर या उनके अधिकृत वेंडर ही भाग ले सकते हैं. किसी भी प्रकार के संयुक्त उपक्रम को स्वीकार नहीं किया जाएगा. बोलीदाताओं को एक लाख रुपये की बयाना राशि ऑनलाइन मोड में जमा करनी होगी. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि छह जून रखी गई है, टेंडर आठ जून को खुलेगा.निविदाएं रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड (हिनू) स्थित स्टेट हैंगर में नागरिक उड्डयन प्रभाग द्वारा गठित कमेटी के समक्ष खोली जाएंगी.

ALSO READ: बालूमाथ में बेलगाम हाइवा बना खतरा, सड़क सुरक्षा और प्रदूषण को लेकर हाई कोर्ट जाने की तैयारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *