जीपीएस ट्रैकिंग और उत्तरजीविता ऑडिट
फैक्ट फाइल
- कुल रोपे गए पौधे 1,92,00,591 ( 1.92 करोड़ )
- कुल कवर किया गया क्षेत्र ( हेक्टेयर में ) 21,075 हेक्टेयर
- कुल कवर किया गया क्षेत्र ( एकड़ में ) 3,373.16 एकड़
- नदी तट और रैखिक सुरक्षा 202 किलोमीटर
- सुरक्षा के लिए लगाए गए कुल गैबियन ( ट्री-गार्ड ) 4,41,722 यूनिट
योजनावार उपलब्धियां : कहां और कैसे रोपे गए पौधे
- नदी तटों का संरक्षण : 190 किमी में फैली हरियाली
- नदियों के कटाव को रोकने और जलस्तर को बनाएं रखने के लिए झारखंड की प्रमुख नदियों के किनारों पर बड़े पैमाने पर कंटीले तारों की घेराबंदी कर वृक्षारोपण किया गया.
- तटीय लंबाई : 190 किलोमीटर
- रोपे गए पौधे : 5,69,340
- गढ़वा, लातेहार ( औरंगा नदी ), हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद जैसे प्रमंडलों में पौधों की उत्तरजीविता 98 फीसदी से 100 फीसदी तक दर्ज की गई है. रांची प्रमंडल के मांडर – बुढ़मू रोड पर भूर नदी तट पर यह दर 82 फीसदी रही.
अधिसूचित वन भूमि के बाहर वृक्षारोपण : गांवों और खाली जमीनों पर जोर
- जंगलों की सीमा से बाहर : आम नागरिकों और गैर-वन भूमि तक हरियाली का विस्तार करने के लिए इस योजना को चलाया गया.
- बांस गैबियन (ट्री-गार्ड) में रोपण : 2,21,750 पौधे
- गैर-वन भूमि पर रोपण : 1,600 हेक्टेयर क्षेत्र में 26,65,300 पौधे
- कुल योग : 28,87,050 पौधे लगाकर वनों से बाहर भी ग्रीन कवर बढ़ाया गया.
अवकृष्ट वनों का पुनर्वास एवं भू-संरक्षण
- कुल कवर एरिया : 10,255 हेक्टेयर वन भूमि
- कुल रोपे गए पौधे : 1,29,28,930 (करीब 1.29 करोड़)
- अवकृष्ट वनों का पुनर्वास : 7,250 हेक्टेयर में 72,50,000 पौधे.
- सामान्य वन भूमि पर रोपण : 2,855 हेक्टेयर में 47,56,430 पौधे.
- शीशम का विशेष वृक्षारोपण :150 हेक्टेयर में 9,22,500 पौधे.
शहरी वानिकी योजना (अर्बन फॉरेस्ट्री)
- पीवीसी जाली निर्मित गैबियन में रोपण : 1,69,400 पौधे
- बांस गैबियन में रोपण : 50,572 पौधे
- कुल योग : शहरी क्षेत्रों में कुल 2,19,972 पौधे लगाए गए
सिल्वीकल्चरल ऑपरेशन योजना
- कवर किया गया क्षेत्र : 9,220 हेक्टेयर
- रोपे गए पौधे : 16,66,200 पौधे
मुख्यमंत्री जन-वन योजना
- कुल कवर एरिया : 3,373.16 एकड़
- कुल रोपे गए पौधे : 9,26,099
- काष्ठ (इमारती लकड़ी वाले पेड़) : 6,28,551 पौधे
- फलदार पौधे : 2,97,548 पौधे
वन्यप्राणी संरक्षण एवं अपराध नियंत्रण
- रैखिक सड़क किनारा रोपण : 12 किलोमीटर (बांस गैबियन के साथ)
- रोपे गए पौधे : 3,000 पौधे
ALSO READ : राज्य के मुख्य सचिव को झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने लिखा पत्र, भत्तों के पुनरीक्षण के लिए लगाई गुहार

