रिनपास को विकास कार्यों के लिए सरकार ने दिए 25 करोड़

Ranchi: झारखंड सरकार ने रांची के रिनपास को बेहतर बनाने के लिए 25 करोड़ जारी किए हैं. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27...

RINPAS-Ranchi

Ranchi: झारखंड सरकार ने रांची के रिनपास को बेहतर बनाने के लिए 25 करोड़ जारी किए हैं. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में संस्थान के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

सुविधाओं का विस्तार

इस पैसे से रिनपास में नए भवन बनाए जाएंगे, पुराने भवनों की मरम्मत होगी, पढ़ाई की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा और इलाज के लिए नई मशीनें व जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे. सभी विकास कार्य शासी परिषद की मंजूरी के बाद ही शुरू होंगे. सरकार ने इस राशि में से 10.19 करोड़ गैर-वेतन मद में बैंक खाते के जरिए, 3.81 करोड़ कर्मचारियों के वेतन के लिए और 11 करोड़ गैर-वेतन मद में पीएल खाते के माध्यम से खर्च करने की अनुमति दी है. रिनपास की निदेशक जयाति सिमलाई को इस राशि के निकासी एवं खर्च की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी संबंधित अभियंताओं की होगी. सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि खर्च का नियमित ऑडिट कराया जाएगा. इसके अलावा हर महीने की 10 तारीख तक खर्च और विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजनी होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राशि का सही और पारदर्शी तरीके से उपयोग हो रहा है.

AlsoRead:झारखंड में 27 प्रतिशत कम हुई बारिश, गढ़वा और चतरा में मानसून की बेरूखी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *