Newswave Desk : दिल्ली में छात्रों के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया है. DMRC के अनुसार, इस अवधि में स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट के साथ-साथ इंटरचेंज की सुविधा भी पूरी तरह बंद रहेगी.
DMRC ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

ALSO READ: झारखंड में मानसून सक्रिय: अगले 5 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था
DMRC के अनुसार, न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यह प्रतिबंध अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए निगम ने खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि स्थिति सामान्य होने पर सेवाओं को बहाल करने की जानकारी अलग से जारी की जाएगी.
