Click Here
Click Here
Click Here

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से डीआईजी रैंक को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का किया अनुरोध.

रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डीआईजी रैंक के आईपीएस अधिकारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने के लिए राज्य सरकारों से नामांकन मांगा...

रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डीआईजी रैंक के आईपीएस अधिकारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने के लिए राज्य सरकारों से नामांकन मांगा है. मंत्रालय ने पत्र जारी कर बताया है कि नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स में डीआईजी स्तर का एक पद रिक्त है, जिसे प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाना है. यह पद पे-मैट्रिक्स के लेवल-13A के अंतर्गत आता है और निर्धारित सीनियरिटी पूरी करने वाले अधिकारी ही इसके लिए पात्र होंगे. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारी के पास फील्ड लेवल का ठोस ऑपरेशनल अनुभव होना जरूरी है. साथ ही नाम भेजते समय राज्य सरकार को अधिकारी का पूरा विजिलेंस स्टेटस उपलब्ध कराना होगा. बिना विजिलेंस क्लीयरेंस के किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *