Click Here
Click Here
Click Here

आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस में conventional कोचों का परिचालन फिलहाल रहेगा जारी

Asansol/Jamtara: रेलवे ने 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस में परिचालनिक कारणों से कनवेन्शनल कोचों का परिचालन कुछ और समय तक जारी रखने का निर्णय...

आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस के परिचालन से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर
आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस के परिचालन से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर

Asansol/Jamtara: रेलवे ने 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस में परिचालनिक कारणों से कनवेन्शनल कोचों का परिचालन कुछ और समय तक जारी रखने का निर्णय लिया है. 13553 आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस 05 जुलाई से 04 अगस्त 2026 तक कनवेन्शनल कोचों के साथ चलेगी, जबकि 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस 06 जुलाई से 05 अगस्त 2026 तक इसी व्यवस्था के साथ संचालित होगी.

12 कोच वाले रेक के साथ चलेगी ट्रेन

यह ट्रेन 12-कोच वाले कनवेन्शनल रेक के साथ चलती रहेगी, जिसमें 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच और 2 गार्ड-सह-सामान वैन (Guard-cum-Luggage Vans) शामिल होंगे. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस व्यवस्था का ध्यान रखें. रेलवे सभी यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

ALSO READ: IPS अमित कुमार बने SPG के नए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी, झारखंड में आईजी CRPF का संभाल चुके हैं कमान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *