देश की सुरक्षा करने वाले जवान अब झारखंड के जेलों की करेंगे चौकसी, होगी नियुक्ति

चार जेलों में पूर्व सैनिकों की संविदा पर होगी बहाली Ranchi : देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में अपना सर्वोच्च योगदान...

चार जेलों में पूर्व सैनिकों की संविदा पर होगी बहाली

Ranchi : देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में अपना सर्वोच्च योगदान देने वाले रिटायर्ड सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान अब झारखंड की जेलों की चौकसी करेंगे. राज्य के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए प्रदेश की चार प्रमुख जेलों में खाली पड़े कक्षपाल (जेल वार्डर) और महिला कक्षपाल के पदों पर पूर्व सैनिकों को संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करते हुए वॉक इन इंटरव्यू की तारीख जारी कर दी गई है. फिलहाल राज्य के चार जिलों में बहाली प्रक्रिया शुरू की गई है. कुल 68 पदों पर यह नियुक्तियां की जा रही हैं. जिनमें 60 पुरुष और 8 महिला कक्षपाल शामिल होंगे. इच्छुक पूर्व सैनिकों को आगामी 4 जुलाई 2026 को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार (रांची) में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ वॉक इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा. चयनित जवानों को 20,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा. जिसमें हर वर्ष 8 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रावधान भी रखा गया है.

इन जेलों में तैनात होंगे कक्षपाल

  • बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार रांची : 52 पुरुष, 4 महिला पद
  •  मंडल कारा, गुमला : 2 पुरुष, 1 महिला पद
  •  मंडल कारा, सिमडेगा : 4 पुरुष, 3 महिला पद
  •  उपकारा, खूंटी : 2 पुरुष पद

​ कक्षपाल की कमी से सुरक्षा में हो सकती है चूक

​किसी भी कारागार की सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ वहां के कक्षपाल होते हैं. लंबे समय से राज्य की जेलों में कक्षपालों के पद खाली होने के कारण प्रशासन को कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था. कक्षपालों की कमी के कारण बैरकों और जेल परिसर की चौबीसों घंटे निगरानी करना बेहद मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में जेल के भीतर कैदियों के बीच हिंसक झड़पें, गुटबाजी और जेल से भागने जैसी अप्रिय घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. कक्षपालों की नियुक्ति से यह समस्या दूर होगी.

 

ALSO READ : बड़गाई के तत्कालीन कर्मचारी भानु प्रताप की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *