Bokaro : बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकरा पंचायत के शिवपुरी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय आरती प्रमाणिक लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही है. घर की माली हालत खराब होने के कारण परिजन उचित चिकित्सा मुहैया कराने में अक्षम है. ऐसी स्थिति में पीड़िता की तबीयत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है. फिलहाल सदर अस्पताल से उन्हें रांची रिम्स ले जाने की तैयारी में है.

कमाई कम, इलाज महंगा, मां के लिए बेटे की भावुक अपील 
पीड़िता के पुत्र भोलानाथ प्रमाणिक ने बताया कि वह प्लांट में मजदूरी का काम करता है. पिता कालीचरण प्रमाणिक गोविन्द मार्केट में एक झोपड़ीनुमा सैलून चलाते हैं. पिता पुत्र की कमाई से आरती प्रमाणिक का जैसे-तैसे इलाज चलाया जा रहा है. डॉ इलाज के लिए जितना खर्च उठाने की बात करते हैं, उतनी कमाई है ही नहीं. ऐसे में आस पडोस, समाजसेवियों से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा है. सभी थोड़ा-थोड़ा सहयोग करेंगे तो मां का बेहतर इलाज संभव हो सकता है.
Also Read : बेड़ो में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक करने के दौरान मिर्चा लदा टेंपू पलटा, एक की मौत, तीन घायल
