नगर परिषद अध्यक्ष ने गेट में लगाया ताला, देर से आने वाले कर्मचारियों पर गिरी गाज

Koderma : जिले के झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष ने देर से कार्यालय आने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त रूख अपनाया. उन्होंनें...

Koderma : जिले के झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष ने देर से कार्यालय आने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त रूख अपनाया. उन्होंनें नगर परिषद् कार्यालय गेट में ताला जड़ दिया. अध्यक्ष के इस कदम के बाद देर से आने वाले कई कर्मचारी कार्यालय के बाहर ही रह गए. नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने बताया कि पिछले दो महीनें से लगातार कर्मचारी और अधिकारी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे है. कई बार मौखिक और लिखित निर्देश जारी किए गए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. इसलिये गेट में ताला लगा दिया गया. जो कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे हैं उन्हें छुट्टी लेनी होगी.

जनता होती है परेशान

अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है. अपनी समस्याओं को लेकर नगर परिषद पहुंचने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. क्योंकि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी समय पर मौजूद नहीं रहते है. इससे जनता के कार्य बाधित हो रहे थे और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *