लातेहार : भारी बारिश से पुल क्षतिग्रस्त, कई गांवों का आवागमन बाधित, प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग

Latehar : लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ग्राम कोलपटिया के पास स्थित पुल क्षतिग्रस्त हो गया. पुल के क्षतिग्रस्त होने...

लातेहार न्यूज

Latehar : लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ग्राम कोलपटिया के पास स्थित पुल क्षतिग्रस्त हो गया. पुल के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर पानी का तेज बहाव होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग बलबल, महुआटांड़, छोटका बलबल, तिलैयादामर, महुआमिलान, चंदवा और मुरपा होते हुए बालूमाथ-रांची रोड को जोड़ता है. इस महत्वपूर्ण मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों का आवागमन होता है. पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने की पुल मरम्मत की मांग

पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों ने प्रशासन से इसके मरम्मत की मांग की है. मांग करने वालों में केदार कुमार ठाकुर, पवन ठाकुर, सत्येंद्र कुमार, लालू यादव, दिनेश कुमार, रूपेश यादव, भुवनेश्वर पांडेय, नितेश कुमार, शंकर साव, रूपन ठाकुर और लोचन ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत करायी जायें. जिससे आवागमन सुचारू हो सके और किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके.

मरम्मत नहीं होने से स्थिति होगी गंभीर

ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय रहते पुल का मरम्मत नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है. उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE : UPI पेमेंट ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी, मोबाइल फोन के चार्जर से गला घोंटकर कर हुई थी हत्या, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *