Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हुसैनाबाद में स्पेरो माइंस में रंगदारी मांगने और मारपीट के मामले में मुखिया पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तीन बाइक भी की जब्त 

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

Hussainabad
गिरफ्तार तीनों आरोपी

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माइंस में रंगदारी मांगने और कामकाज ठप कराने के आरोप में मुखिया पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्पेरो माइंस में मंगलवार को 10 से 12 की संख्या में पहुंचे असामजिक तत्वों ने अचानक धावा बोल दिया. इन लोगों ने माइंस में चल रहे कामकाज को जबरन बंद करा दिया और वहां खड़े ट्रकों को रोककर रंगदारी की मांग की. इस दौरान आरोपियों द्वारा ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट किए जाने का मामला भी सामने आया है.

माइंस प्रबंधक ने हुसैनाबाद थाना पुलिस को दी लिखित सूचना

घटना के तुरंत बाद माइंस प्रबंधक ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूरे मामले की लिखित सूचना हुसैनाबाद थाना पुलिस को दी. पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तत्काल छानबीन शुरू कर दी. कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और सीधे घटनास्थल पर पहुंचकर तीन मुख्य अभियुक्तों को दबोच लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुखिया पति अजय राजवंशी, मनीष कुमार और दीपक कुमार सिंह शामिल हैं.

इसके साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से आरोपियों की तीन बाइकों को भी विधिवत रूप से जब्त कर लिया है. हुसैनाबाद थाना पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध कांड संख्या 118/26 दर्ज कर विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत मामले का अनुसंधान काफी तेज कर दिया है, ताकि घटना में शामिल अन्य असामाजिक तत्वों की भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके.

यह भी पढ़ें: तपती गर्मी में जनसेवा का संकल्प, पनशाला के लिए मुफ्त मिट्टी के घड़े देंगे ,भीषण गर्मी में के लिए राहत युवाओं से आगे आने की अपील : अविनाश देव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *