Palamu: नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र की खैरादोहर पंचायत के ग्राम जवाड़ (टोला बस्काटिया) में अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त तीनों लोग एक आम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज आंधी और हल्की बारिश के साथ अचानक पेड़ पर जोरदार वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से तीनों झुलस गए.
घायलों का इलाज जारी
घायलों की पहचान उपेंद्र राम (पिता डोमन राम), कौशल कुमार (पिता विनोद राम) और पुनिल कुमार (पिता संतोष राम) के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद तीनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, छत्तरपुर ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर (MMCH) रेफर कर दिया है, जबकि एक का इलाज यहीं जारी है.

ALSO READ: कोडरमा में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर
