कोडरमा में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत समाहरणालय के समीप परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के सामने गुरुवार की देर रात सड़क दुर्घटना...

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत समाहरणालय के समीप परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के सामने गुरुवार की देर रात सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार एक की मौत हो गई. जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है. मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के भंडरवा निवासी 24 वर्षीय तबरेज अंसारी के रूप में हुई है.

जबकि घायल की पहचान 25 वर्षीय मंसूर अंसारी पिता महफूज अंसारी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार तबरेज और महफूज एक बाइक पर सवार होकर गुरुवार की शाम बकरीद की दावत खाने हेतु कोडरमा के बागीटांड स्थित अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे.

घर लौटने के दौरन के हुआ हादसा

दावत खाने के पश्चात दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे, इसी दौरान परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के ठीक सामने विपरीत दिशा से जा रही एक पिकअप वैन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के पश्चात आसपास के लोग तथा कोडरमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बिना विलंब किए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया.

जहां प्रारंभिक इलाज के पश्चात घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. इस दौरान रांची जाने के क्रम में तबरेज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं महफूज की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. इधर, तबरेज के मौत की खबर सुनते ही उसके घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ALSO READ: नवलशाही मे रेल पटरी से अज्ञात शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *