धनबाद: अपराधियों ने युवक को छाती में मारी गोली, लोगों में दहशत

Dhanbad: जिले के से एक बार फिर बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है. धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना अंतर्गत जामाडोबा इलाके में...

Dhanbad: जिले के से एक बार फिर बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है. धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना अंतर्गत जामाडोबा इलाके में शुक्रवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया. अपराधियों की गोली का शिकार हुए युवक की पहचान रिक्की सिंह (पिता- मोहन सिंह) के रूप में की गई है. अपराधियों ने युवक को बिल्कुल करीब से छाती में गोली मारी है. घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग दहशत में हैं.

सुबह-सुबह घूमने निकले युवक को अपराधियों ने बनाया निशाना

स्थानीय सूत्रों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सुबह करीब 5:00 बजे की है. बताया जा रहा है कि रिक्की सिंह सुबह के वक्त घर से बाहर निकला था, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया. अपराधियों ने बिना संभलने का मौका दिए रिक्की को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी. एक गोली सीधे उसकी छाती में जा लगी, जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा. सुबह-सवेरे गोली चलने की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में कामयाब रहे.

Read Also: झारखंड पुलिस में प्रमोशन मामला: 1990 बैच के सिपाही आज भी जूनियर, 1996 वाले बने अफसर

SNMMCH में प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र रेफर

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में रिक्की सिंह को आनन-फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल धनबाद ले गए. अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों ने तुरंत उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया. हालांकि, युवक की छाती में गोली लगने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए किसी हायर सेंटर (रेफर) के लिए भेज दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *