Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : गांडेय में अवैध आरा मिल पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से आरा मिल ध्वस्त, एक लाख की लकड़ी जब्त

Giridih: गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड अंतर्गत कुंडलवादह में बुधवार को वन विभाग ने अवैध आरा मिल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की....

Giridih: गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड अंतर्गत कुंडलवादह में बुधवार को वन विभाग ने अवैध आरा मिल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. डीएफओ के निर्देश पर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी एस. के. रवि के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान टीम ने अवैध रूप से संचालित आरा मिल को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से आरा मिल को पूरी तरह नष्ट किया. मौके से करीब एक लाख रुपये मूल्य की अवैध लकड़ी भी जब्त की गई. विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें : बोकारो थर्मल में 30 घंटे से अंधेरे में तीन चौथाई आबादी, अब सीवरेज संकट का खतरा, 11 केवी केबल में फॉल्ट से जनजीवन अस्त व्यस्त

अवैध लकड़ी कटाई के खिलाफ चलता रहेगा अभियान

वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कटाई और लकड़ी कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान में प्रभारी वनपाल रोहित कुमार पंडित, वनरक्षी रंजन शर्मा, दाऊद आलम, शमशेर अंसारी, विष्णु किस्कू, रामदेव मरांडी सहित ताराटांड थाना पुलिस के कई जवान मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : पुरानी पेंशन के सुरक्षित भविष्य के लिए बड़ा फैसला: अब बजट स्थिरीकरण कोष में मिलेगी पेंशन फंड को मजबूती

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *