Click Here

रांची में 43.25 करोड़ से बनेंगे शौचालय, 47 जगहों पर खुलेंगे अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Ranchi: शहर में सार्वजनिक शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है. रांची नगर निगम को स्वच्छ भारत...

रांची
43.25 करोड़ से बनेंगे शौचालय

Ranchi: शहर में सार्वजनिक शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है. रांची नगर निगम को स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए 43.25 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके अलावा शहर में 47 स्थानों पर अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी संचालित किए जाने हैं. इन योजनाओं को जल्द जमीन पर उतारने के लिए मंगलवार को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में नगर निगम के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए.

कहां बनेंगे शौचालय, होगी जगह की पहचान

बैठक में सार्वजनिक शौचालयों के लिए उपयुक्त जगहों की पहचान, वहां उपलब्ध सुविधाओं, जमीन से जुड़ी समस्याओं और टेंडर प्रक्रिया की समीक्षा की गई. नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं में बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए और तय समय के भीतर काम आगे बढ़ाया जाए.उन्होंने सभी वार्डों में अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश भी दिया. संबंधित अधिकारी क्षेत्र में जाकर संभावित जगहों का निरीक्षण करेंगे और उसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे.

नगर निगम बनाएगा लैंड बैंक

भविष्य की विकास योजनाओं के लिए नगर निगम अब लैंड बैंक तैयार करेगा. इसमें नगर निगम, सरकारी और दूसरी सार्वजनिक जमीनों से जुड़े जरूरी दस्तावेज और जमीन की पूरी जानकारी सुरक्षित रखी जाएगी.इससे आगे शौचालय, स्वास्थ्य केंद्र और दूसरी नागरिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए जमीन तलाशने में आसानी होगी.

ALSO READ: छात्रों की बात, छात्रों के साथ से बदलेगी परीक्षा व्यवस्था! 8,500 से ज्यादा युवाओं ने दिए सुझाव : हेमंत सोरेन

स्थानीय लोगों की आपत्तियां भी होंगी दूर

योजनाओं के लिए जगह तय करने में अगर स्थानीय लोगों की कोई आपत्ति या समस्या आती है तो उसका समाधान बातचीत के जरिए किया जाएगा. इसके लिए एरिया लेवल फेडरेशन (ALF) और सामुदायिक संगठनों की मदद ली जाएगी. नगर आयुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और नागरिकों से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. बैठक में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता गगनदेव बैठा समेत नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *