दर्दनाक हादसा: दिल्ली के एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में अधिकांश विदेशी

Tragic accident: दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित एक होटल में बुधवार की सुबह भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक...

Tragic accident: दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित एक होटल में बुधवार की सुबह भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. आग इतनी भयावह थी कि कई लोगों ने जान बचाने के लिए होटल की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दिल्ली पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि मालवीय नगर के इस रेस्टोरेंट-कम-होटल में लगी आग में मरने वालों की संख्या 21 तक पहुंच गई है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मारे गए लोगों में अधिकांश विदेशी नागरिक थे, जो संभवतः इलाज के लिए साकेत स्थित मैक्स अस्पताल आए हुए थे.

यह भी पढ़ें: रेल सफर” के “सुनहरे किस्सों” को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 31 जुलाई तक भेजें हिंदी में यात्रा वृत्तांत और जीतें नकद इनाम

होटल संचालन में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा

इस दुखद हादसे के साथ ही होटल के संचालन में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है. चौंकाने वाली जानकारी के अनुसार, होटल को दिल्ली सरकार से ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ योजना के तहत लाइसेंस मिला था, जिसमें केवल छह कमरे बनाने की अनुमति थी. लेकिन होटल में अवैध रूप से 25 कमरे बनाए गए थे, जिनमें से कुछ बेसमेंट में भी थे. इस अवैध निर्माण ने सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक

दरअसल, साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कई विदेशी नागरिक भी इलाज करने के लिए पहुंचते हैं, जिसकी वजह से आसपास कई होटल और रेस्टोरेंट बने हुए हैं. बताया जा रहा है कि जिस रेस्टोरेंट कम होटल में आग लगी उसमें कई विदेशी भी ठहरे हुए थे, आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतकों में अधिकतर विदेशी शामिल हैं.

एक परिवार पर विपत्ति, परिवार के 6 लोगों के मरने की आशंका

इस हादसे में गुरुग्राम निवासी विवेक अग्रवाल और उनकी बेटी जीविशा की भी दुखद मृत्यु हो गई. विवेक अग्रवाल अपने पिता को देखने के लिए दिल्ली आए थे, जो मैक्स अस्पताल में भर्ती थे. वे अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ होटल में रुके हुए थे. आज सुबह ही उनके मौसा-मौसी उनसे मिलने आए थे, जो इस हादसे का शिकार हो गए. इस परिवार के कुल छह सदस्यों की मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पीड़ित परिवारों के परिजन अस्पताल के बाहर बेसुध हालत में हैं.

यह भी पढ़ें: 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी सरायकेला-खरसावां की टीम

बचाव दल ने 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

अग्निशमन अधिकारी एके मलिक ने बताया कि सुबह 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. शुरुआत में सात दमकल की गाड़ियां भेजी गईं, जिसके बाद और गाड़ियों को बुलाया गया. बचाव दल ने 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और पूरी इमारत की तलाशी ली गई. इस घटना की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *