गुमला : सहिया एप के नए वर्जन पर प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित, इंस्टॉलेशन पर जोर

Gumla : गुमला जिला स्वास्थ्य समिति गुमला एवं स्वयंसेवी संस्था एकजुट गुमला के संयुक्त तत्वावधान में रेफरल अस्पताल सिसई में प्रखंड आशा...

Gumla : गुमला जिला स्वास्थ्य समिति गुमला एवं स्वयंसेवी संस्था एकजुट गुमला के संयुक्त तत्वावधान में रेफरल अस्पताल सिसई में प्रखंड आशा फैसिलिटेटर एवं सहिया साथियों के लिए सहिया एप्लिकेशन आधारित एकदिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम का संचालन एकजुट गुमला के जिला कोऑर्डिनेटर सिद्धार्थ दुबे ने किया.

सहिया एप के नए वर्जन 1.0.24 को इंस्टॉल करने पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान सिद्धार्थ दुबे ने सभी सहिया बहनों को सहिया एप के नए वर्जन 1.0.24 को इंस्टॉल करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध रिपोर्टिंग तथा समुदाय स्तर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा.

पीएलए, एचबीएनसी और एचबीवाईसी गतिविधियों की हुई समीक्षा

बैठक में पीएलए, एचबीएनसी एवं एचबीवाईसी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई. पीएलए के तहत महिला समूह बैठकों, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों और सामुदायिक सहभागिता की स्थिति पर चर्चा हुई. गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरियों की बैठकों में सहभागिता बढ़ाने तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु, कुपोषण, एनीमिया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही सहिया एप में पीएलए गतिविधियों की समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

ALSO READ : भीषण गर्मी में नवयुवक शिव भक्तों ने राहगीर को पिलया ठंडे पानी और शरबत

नवजात और बच्चों की देखभाल पर विशेष बल

एचबीएनसी के अंतर्गत नवजात शिशुओं के गृह भ्रमण, नियमित निगरानी, केवल स्तनपान, टीकाकरण एवं संक्रमण के लक्षणों की पहचान संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई. वहीं एचबीवाईसी के तहत 3 माह से 15 माह तक के बच्चों की देखभाल, पूर्ण टीकाकरण, पोषण, पूरक आहार तथा कुपोषण, दस्त और निमोनिया जैसे रोगों की पहचान एवं समय पर उपचार पर विशेष बल दिया गया. परिवारों को स्वच्छता और पोषणयुक्त आहार के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए.

समयबद्ध रिपोर्टिंग और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश

बैठक के अंत में सभी प्रखंड आशा फैसिलिटेटर एवं सहिया साथियों को समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने तथा सहिया एप्लिकेशन में सभी गतिविधियों की शत-प्रतिशत और समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर जिला आशा फैसिलिटेटर रामाकांत, प्रखंड आशा फैसिलिटेटर लीलन कुमारी, सिलवंती मिंज तथा सहिया साथी सुनिता देवी, अनिता देवी, पुष्पा देवी, आशा रानी, नुरजहाँ प्रवीण, रुकमनी देवी, प्रमीला देवी सहित दर्जनों सहिया बहनें उपस्थित थीं.

ALSO READ : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से JAC अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने की शिष्टाचार मुलाकात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *