दो महिला चोर को किया पुलिस के हवाले, पुलिस ने की कार्रवाई

Pakur : थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी स्थित एक घर में चोरी करते हुए दो महिला चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया....

Pakur : थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी स्थित एक घर में चोरी करते हुए दो महिला चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया. पकड़ी गई महिलाओं में एक नाबालिग भी शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस जांच के दौरान आरोपियों के पास से चोरी किया गया कांसा का एक लोटा, एक पर्स और नकद 1242 रुपये बरामद किए गए. मामले में नगर थाना में कांड दर्ज कर कार्रवाई की गई है. पूछताछ के बाद एक महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि नाबालिग लड़की को बाल सुधार गृह भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : सीसीएल जीएम दफ्तर पर गरजे सांसद मनीष जायसवाल, मिला लिखित आश्वासन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *