हजारीबाग के दो बेटों को झारखंड T20 लीग में मिली बड़ी पहचान, सचिन और अमन का हुआ चयन

Hazaribagh: झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही झारखंड T20 लीग की नीलामी में हजारीबाग के बड़ही प्रखंड के...

Hazaribagh: झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही झारखंड T20 लीग की नीलामी में हजारीबाग के बड़ही प्रखंड के दो युवा क्रिकेटरों ने बड़ी सफलता हासिल की है. श्रीनगर गांव के तेज गेंदबाज सचिन कुमार यादव और हरली गांव के बल्लेबाज अमन कुमार यादव का चयन लीग की टीमों में हुआ है. नीलामी में रांची टाइटंस ने सचिन कुमार यादव को 80 हजार रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, जबकि जमशेदपुर स्टीलर्स ने अमन कुमार यादव को 50 हजार रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा. दोनों खिलाड़ियों के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

सचिन ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी तेज गेंदबाजी के दम पर पहचान बनाई है. वहीं अमन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, कोच और बड़ही स्पोर्ट्स एसोसिएशन को दिया है.

अब पूरे जिले की निगाहें इन दोनों पर

स्थानीय खेल प्रेमियों का मानना है कि वर्षों से खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण और मार्गदर्शन का परिणाम अब सामने आने लगा है. झारखंड टी-20 लीग के मुकाबले रांची के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे, जहां अब पूरे जिले की नजरें सचिन और अमन के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी. लोगों को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर हजारीबाग और झारखंड का नाम खेल जगत में और ऊंचा करेंगे.

ALSO READ: लोहरदगा: अविराम संस्थान की संस्थापक कालिंदी भवानी देवी की पुण्यतिथि, अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *